Harassed me for a whole monthमहीने भर तक परेशान किया
I received a link on my WhatsApp group about the Rural Housing Scheme. I opened the link and downloaded the app, but I did not register on it. After 2-3 days, a recharge of ₹349 was made on my phone. Then I got a call saying that the recharge was done on my number by mistake and asked if I could refund the money. I refused to refund the recharge amount. The next day, the person hacked my WhatsApp and messaged everyone connected to my WhatsApp saying that I am in the hospital and urgently need ₹2000, promising to return it by the evening as my server is not working. At the same time, he also got my SIM deactivated. I did not receive any calls from anyone, and no one suffered any loss or made any payment. I informed everyone through Instagram. After that, OTPs for PhonePe started coming to me. I immediately called my bank and got my account frozen, meaning money could come in but not be withdrawn. Four or five days later, I received a call pretending to be from the bank, saying my account is frozen and asking why I am not unfreezing it, mentioning that there is payment pending in it. I lied to them saying I had closed the account and withdrawn the payment. After that, I got my SIM deactivated and reset my phone.मेरे व्हाट्सएप पर एक लिंक आता है ग्रुप में ग्रामीण आवास योजना का मैने लिंक खोला और ऐप डाउनलोड हो गया पर मैने उस में रेसिस्टेंस नहीं किया और फिर 2_3दिन के बाद में मेरे फ़ोन में 349 का रिचार्ज होता है फिर कॉल आता है की गलती से आपके नंबर पर रिचार्ज हो गया क्या मुझे रिफंड वापस कर सकते हैं रिचार्ज के पैसे मैंने मना कर दिया उसके बाद दूसरे दिन वह मेरे व्हाट्सएप को हैक कर लेता है और जितने भी मेरे व्हाट्सएप पर जुड़ रहे थे उनको मैसेज करता है कि मैं हॉस्पिटल में हूं मुझे ₹2000 की जरूरत है अर्जेंट में शाम तक लौटा दूंगा अभी मेरा सरवर नहीं चल रहा है और उसी टाइम वह मेरी सिम को भी बंद करवा देता है मेरे पास किसी का भी कॉल नहीं है पर इसमें मेरे कोई भी नुकसान नहीं हुआ किसी ने पेमेंट नहीं किया मैंने इंस्टाग्राम के जरीये सबको बता दिया था फिर उसके बाद मेरे फोन पे के ओटीपी आने लग जाते फिर मैं तुरंत मेरे बैंक में कॉल किया और अकाउंट फ्रिज मतलब फ्रिज होने के बाद अकाउंट में पैसे आ सकते हैं कट नहीं सकते उसके चार-पांच दिन बाद कॉल आता है बैंक का नाम लेकर कॉल करता है आपने अपना अकाउंट फ्रिज करवा रखा है उसको ओपन क्यों नहीं करवा रहे उसमें तो आपका पेमेंट भी पड़ा हुआ है फिर मैंने उससे झूठ बोल दिया कि मैं अकाउंट बंद करवा दिया और पेमेंट भी निकाल लिया उसके बाद मैंने सिम बंद करवा दी और फोन भी रिसेट मार दिया